नेहरू युवा केंद्र द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर महिलाओ की 500 मीटर दौड़ का किया आयोजन

नेहरू युवा केन्द्र अल्मोड़ा द्वारा अल्मोड़ा के ग्राम तलाड के चक्किथोव ग्राउंड में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अंतर्गत महिलाओ की 500 mtr रेस करवायी गयी। जिसमें मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान तलाड़ श्रीमती हेमा कनवाल तथा विशिष्ठ अतिथि भावना बिष्ट उपस्थित रहे। महिलाओं की दौड़ के साथ साथ मतदाता जागरूकता के विषय में NYK स्वयंसेवकों द्वारा सभी महिलाओ को जागरूक किया गया। 500 mtr दौड़ में प्रथम स्थान पर पूजा कनवाल, द्वितीय स्थान पूनम बिष्ट तथा तृतीय स्थान हेमा बिष्ट रही। प्रतियोगिता में पूजा बिष्ट (NYV), राहुल कनवाल (NUV), आरुषि बिष्ट (NAV), राहुल कनवाल, अरविंद कनवाल, अंकित कनवाल, पवन कनवाल आदि मौजूद रहे।