महिलाओं में प्रकृति विज्ञान और पर्यावरण जोखिमो से निपटने के लिए वैज्ञानिक जागरूकता हेतु पांच दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारम्भ राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार एवं हिमालयन ईको फ्यूचर संस्था, अल्मोडा के सहयोग से कृषि विज्ञान केन्द्र काफलीगैर विकासखंड बागेश्वर में दिनांक 13-5-2024 से किया गया। प्रशिक्षण में काफलीगैर क्षेत्र के विभिन्न गांवों की 30 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण की शुरुवात जेस्ट प्रमुख श्रीमती पुष्पा रौतेला ने दीप प्रज्वलित कर की। जिसमे सन्दर्भ व्यक्ति उमेश उपाध्याय प्रशिक्षणार्थियों का स्वागत व पंजीयन करने के बाद उनका व अपना परिचय कराने के बाद महिलाओं को स्थानीय पर्यावरणीय समस्याओं को बताते हुए प्राकृतिक जल-स्रोंतों के कम होने की वजह बतायी और साथ ही प्राकृतिक जोखिमों से निपटने की जानकारी दी गयी।
प्रशिक्षण में संस्था अध्यक्ष गर्वित पन्त, कमलेश जोशी, भगवत नगरकोटी व संस्था के अन्य सदस्य मौदूज रहें।