पुलिस टीम ने भारी बारिश में 2 नालों के बीच फंसे लोगों को किया रेस्क्यू

     दिनांक 27/28.8.2024 की रात्रि थाना भतरौजखान में सूचना मिली कि मोहन के पास 2 बरसाती नालों के बीच लगभग 250 से अधिक लोग फंसे हुए हैं।

   जिस सूचना पर थानाध्यक्ष सुशील कुमार के नेतृत्व में भतरौजखान पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया गया। 

मलवे में फसे कुछ वाहन निकल नहीं पा रहे थे जिनको जेसीबी के मदद से निकाला गया।

   इस दौरान एक एम्बूलेन्स भी फंसी हुई थी जिसमें एक गर्भवती महिला थी को सुरक्षित निकवाकर गन्तव्य को भिजवाया गया। 

पूरे रेस्क्यू अभियान के दौरान 250 के अधिक लोगों को सकुशल निकालकर गन्तव्य को भिजवाया गया। 

   इस दौरान सभी के द्वारा पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया गया।