आगामी दशहरा महोत्सव 2024 के लिए नगर में विभिन्न स्थानों में पुतला समितियों द्वारा कार्य आरंभ कर दिया गया है। सर्वदलीय धूम्राक्ष दशहरा समिति द्वारा शनिवार को नगर के ऑफिसर्स क्लब में एक बैठक आयोजित की गई जिसमे पुतला निर्माण व कार्यकारिणी विस्तार के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में समिति के सभी सदस्यों की सहमति से कार्तिक सिंह बिष्ट को अध्यक्ष, हर्षित टम्टा को मुख्य संयोजक, अभय सिंह अधिकारी को सचिव, विशेष कपिल को उपसचिव व संगीत टम्टा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। जिस पर समिति के सभी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया। यहां बैठक में निलेश टम्टा, दीपक बिष्ट, जय बिष्ट, नितिन टम्टा, करन आर्या, आरव अधिकारी समेत अन्य सदस्य मौजूद थे।
