एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक व पूर्व प्रदेश महासचिव अधिवक्ता गोपाल भट्ट को मिली युवा कांग्रेस प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी वरिष्ट कांग्रेसजनों, महिला कांग्रेस सेवादल, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई व छात्र नेता एवम कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया। अल्मोड़ा आगमन पर चौघानपाटा गांधी पार्क में मिष्ठान वितरण कर गोपाल भट्ट का भव्य स्वागत किया।
गोपाल भट्ट ने कहां प्रदेश युवा कांग्रेस की जिम्मेदारी मिलने के बाद हरियाणा प्रदेश विधानसभा चुनाव में युवा संवाद स्थापित करने प्रचार प्रसार करने का मौका दिया में प्रदेश व राष्ट्रीय नेतृत्व का आभारी हूं। हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही हैं और पूरे देश में कांग्रेस का सकारात्मक माहौल हैं। भाजपा डबल इंजन सरकार प्रदेश में हर मोर्चे पर विफल हुई हैं। उन्होंने कहा आने वाले निकाय चुनावों में युवा कांग्रेस मजबूती से पार्टी को मजबूत करने कार्य करेगी। भाजपा की युवा विरोधी, महिला विरोधी, छात्र विरोधी, किसान विरोधी गलत नीतियों को गांव गांव तक यात्रा करके आम जन मानस तक पहुंचाने का कार्य करेगी। इस मौके पर अधिक से अधिक युवाओं व छात्रों ने युवा कांग्रेस की सदस्यता भी ली।
इस मौके पर स्वागत कार्यक्रम में विधायक मनोज तिवारी, निर्वतमान नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व एनएसयूआई जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, कांग्रेस नेता राबिन भंडारी, शरद शाह, रोहित सत्याल, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीपक कुमार, पूर्व छात्रसंघ सचिव सुधांशु रौतेला, पूर्व छात्रसंघ कोषाध्यक्ष पंकज बिष्ट, छात्रसंघ उपसचिव गोलू सतवाल, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष अशोक सिंह, छात्र नेता मेघा सिंह, जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस इशरार अहमद, जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस निशा आर्या, पंकज जोशी, शिवम पंत, छात्रसंघ उपसचिव प्रत्याशी निखिल महरा, एनएसयूआई नगर अध्यक्ष अमन लटवाल, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव गोविंद प्रसाद, विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस जागेश्वर वीरेंद्र सिंह मलारा, कमलेश बिष्ट, शरद कुमार आदि नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम संयोजक एनएसयूआई के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट रहे।