दिनांक- 3/11/2024 को सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष सल्ट मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में सल्ट पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान कूपी रोड तिराहे से 500 मीटर आगे पिकप संख्या UK19-CA-1302 मे सवार भंवर पाल और शाहिद अली के कब्जे से 2 प्लास्टिक के कट्टों में कुल 11.995 किलोग्राम गांजा बरामद कर गिरफ्तार करते हुए थाना सल्ट एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत की गयी। कार को सीज किया गया।
अभियुक्त गांजे को रामनगर की ओर ले जा रहा था। तस्करी में संलिप्त अन्य लोगों की जानकारी की जा रही हैं, प्रकाश में आने पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
बरामदगी- अभियुक्त के कब्जे से कुल 11.995 किलोग्राम गांजा बरामद होना।
कीमत- 2,99,875/- रुपये
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-
1- भंवर पाल सिंह उम्र-18 वर्ष पुत्र ओमवीर सिंह निवासी चिल्किया, रामनगर, नैनीताल।
2- शाहिद अली उम्र-19 वर्ष पुत्र रियासत अली निवासी चोरपानी, रामनगर, नैनीताल
सल्ट पुलिस टीम-
1. उप निरीक्षक मदन मोहन जोशी, थानाध्यक्ष सल्ट
2. अपर उ0नि0 लखविंदर सिंह
3. हेड कांस्टेबल संजू कुमार
4. हेड कांस्टेबल कपिल कुमार
5. हेड कांस्टेबल चन्द्रपाल सिंह