डेढ़ लाख से अधिक कीमत की चरस के साथ 1 तस्कर को किया गिरफ्तार

दिनांक 12/1/2025 को अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष भतरौजखान सुशील कुमार, एसओजी प्रभारी भुवन जोशी के नेतृत्व में भतरौजखान पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा चेंकिग के दौरान चौड़ी घट्टी तिराहे पर एक व्यक्ति के कब्जे से 0.840 किलोग्राम चरस बरामद होने पर गिरफ्तार करते हुए थाना भतरौजखान में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है। 

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता – देवेन्द्र सिंह उम्र 50 वर्ष पुत्र स्व मोहन सिंह नि० तोल्यो भौनखाल,भतरोजखान अल्मोड़ा 

बरामदगी – 0.840 किलोग्राम चरस 

कीमत – 1.68 लाख रुपये (एक लाख अड़सठ हजार रुपये)

पुलिस टीम- 

1. थानाध्यक्ष भतरौजखान सुशील कुमार

2. अपर उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार – थाना भतरौजखान 

3. अपर उ0नि0 मोहन चन्द्रा – थाना भतरौजखान

4. हेड कानि0 श्रवण सैनी – थाना भतरौजखान

5. हेड कानि0 नारायण सिंह – थाना भतरौजखान  

6. हेड कानि0 अवधेश कुमार- एसओजी अल्मोड़ा 

7. कानि0 परवेज खान- एसओजी अल्मोड़ा