आप कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर गांधी पार्क में तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का किया आयोजन

आजादी की 75 वी वर्षगाठ के उपलक्ष्य में आज आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आह्वान पर जिलाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में अल्मोड़ा में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें तिरंगे के साथ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा में पुष्प अर्पित किए तथा स्वतंत्रता सेनानीयों और अमर शहीदोंं को याद किया।

इस अवसर पर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट के साथ प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट अखिलेश टम्टा, संदीप नयाल, सीबू मेहरा, मनोज गुप्ता, अफसान खान, प्रकाश कांडपाल, अरुण तिवारी, दिनेश कुमार, किरन आर्य, के. एस. दानू , नंदन सिंह बिष्ट, भीम सिंह भाकुनी, तारा दत्त खुलबे, नवीन चंद्र आर्य, एस. आर. बेग, मुकेश टम्टा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।