बुलंदी ने पूरा किया लगातार 250 घण्टे काव्य पाठ का रिकॉर्ड

विश्व के सबसे बड़े कवि सम्मेलन जिसमें लगातार 300 घंटे तक कवि काव्य पाठ कर रहें है। जिसमे बुलंदी ने अपने पिछ्ले वर्ष 207 घंटे के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ 250 घंटे का सफर सफलतापूर्वक पूरा किया। बुलंदी की समस्त टीम ने कार्यक्रम मे अपने अपने कतृव्य का बख़ूबी निर्वहन किया।

कार्यक्रम का संचालन अनामिका चौकसे, सुरभि खनेडा़, अक्षिता रावत, अनामिका भट्ट, कशिश चौहान, विकल बहराइच ने किया। इस कार्यक्रम में देश के ही नहीं अपितु विदेशों में रह रहे भारतीयों ने भी बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी दिखाई। 

इस कार्यक्रम में थाईलैंड से शिखा रस्तोगी, मनीष मानव अवतार कनाड़ा, नीति पूर्ण मंसि मारीशस, विद्या विचारती ईसुरी मारीशस, डॉ सोमनाथ काशीनाथ जी मारीशस, देवी राधिका विदेसी मारीशस, रेणुका चमन मारीशस, खेशिका धूरविन मारीशस, विभावरी आस्ट्रेलिया, संगीता चौबे कुवैत, अनीस अहमद सऊदी अरब, नेहा शर्मा आस्ट्रेलिया, सुमन जैन आस्ट्रेलियाा, मंजुला ठाकुर ,नेकिता सिंह मारीसश, ए पी भारद्वाज आस्ट्रेलिया, भावना कुंवर केलिफोर्निया, संदीप त्यागी वैशाली, रस्तोगी जकार्ता इंडोनेशिया, कविराज बाबू जी मारीशस, गोवर्धन सिंह मारीसश, रोहित वशिष्ठ पुर्तगाल, डॉ सुभाष शर्मा आस्ट्रेलिया, विनीता तिवारी वाशिंगटन, मोनी विजय दोहा कतर, श्वेता सिंह उमा मास्को रूस, स्मृति त्रिवेदी भूषण कतर, इंदु नांदल जर्मनी, रचना श्रीवास्तव जी केलिफोर्निया, अनु बाफना दुबई, लेखरानी राम-लखन मारीशस, दिव्या कूदोय जी मारीशस कविगण इस काव्य महायज्ञ में शामिल हुए। सभी कवियो ने अपनी अपनी उत्कृष्ट कविताओं से इस महायज्ञ मे आहुति दी और कार्यक्रम अपने 300 घंटे के लक्ष्य की ओर अनवरत अविरल चल रहा है।