नैनीताल और काशीपुर में शनिवार और रविवार को पूर्ण रूप से लॉकडाउन

रिपोर्ट – रक्षिता बोरा
नैनीताल जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए शनिवार तथा रविवार को पूर्ण रूप से लॉकडाउन लागू करने का फैसला लिया है। नैनीताल के साथ ही काशीपुर में भी लॉकडाउन लागू किया जाएगा।
लॉकडाउन के दौरान, जरूरी दुकानों को छोड़कर सभी दुकानों को पूर्णत: बंद रहेंगी ताकि शहर को सेनेटाइज किया जा सके और लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कि जाएगी।
राम सेवक सभा में शुक्रवार को व्यापार मंडल पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सभी के सर्वसम्मति से शनिवार और रविवार को दुकाने बंदे करने को कहा गया। जिससे व्यापारियों मे काफी रोष दिखा। व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन सिंह नेगी ने कहा कि नैनीताल पर्यटक स्थल है शनिवार और रविवार को नगर में काफी भीड़ रहती है।
जिससे पर्यटन व्यवसाय चलता है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में परिवहन मंत्री यशपाल आर्य से वार्ता की गई।जिसमें उन्होंने आश्वासन दिया कि सीएम से वार्ता करके व्यापारियों की परेशानियों का निस्तारण किया जाएगा।
साथ ही व्यापार मंडल अध्यक्ष ने कहा कि सोमवार को राम सेवक सभा में एक घंटे का धरना दिया जाएगा ताकि प्रशासन लॉकडाउन का अपना फैसला वापस ले।
वहीं, जिला प्रशासन का कहना है कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लॉकडाउन करना बहुत जरूरी हो गया है। लॉकडाउन के समय शहर को सेनेटाइज किया जाएगा ताकि वायरस को जड़ से खत्म किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *