कांग्रेस सेवा दल ने जागृति अभियान के तहत चेरा कलेत अल्मोड़ा में किया कार्यक्रम

कांग्रेस सेवादल के तत्वाधान में आज अनेक कार्यक्रम आहूत किये गये जिनमें जनजाग्रति अभियान के तहत मास्क वितरण,कोरोना संक्रमण से बचाव के पर्चे के अतिरिक्त ध्वज बन्धन कार्यक्रम राजकीय उच्चत्तर माध्यमिक हाईस्कूल चैरा कलेत-अल्मोडा के प्रांगण में विधिवत् रूप से मनाया गया । इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल के जिला मुख्य संगठक हरीश सिंह बनौला द्वारा मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री बिट्टू कर्नाटक का स्वागत किया गया। वरिष्ठ अतिथि प्रदेश महामंत्री सेवादल दानसिंह नेगी की उपस्थिति में सेवादल के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा सर्वप्रथम ध्वजबन्धन कार्यक्रम में राष्ट्रीय गीत से विधिवत् रूप से शुभारम्भ हुआ। इसके पश्चात समस्त उपस्थित जनों द्वारा सीमा में शहीद सैनिकों को श्रद्वासुमन अर्पित किए तथा राष्ट्र के लिये सर्वोच्च बलिदान देने वाले महान सैनिकों को नमन किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री सेवादल दानसिंह नेगी ने सेवादल के कार्यो पर प्रकाश डाला और सेवादल के मुख्य उद्देश्य व उसके महत्व को बताते हुये इस कोरोना काल में लोगों की सेवा करने का आह्वान किया। अपने सम्बोधन में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि सेवाभाव ही सेवादल का मुख्य उद्देश्य है। जाति,धर्म,सम्प्रदाय से ऊपर उठ कर हमें समर्पित भाव से राष्ट्र की व कोरोना काल में आमजन की सेवा हमारा मुख्य उद्देश्य होना चाहिये। उन्होंने कहा कि महान स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों ने देश की आजादी के लिये अपने प्राणों की आहुति दी जिस वजह से हम आज आजाद भारत मेें सांस ले रहे है, किन्तु कुछ शत्रु देश आज हमारी सीमाओं पर अतिक्रमण करने का प्रयास कर रहे हैं। जहां एक ओर हम सीमा में दुश्मनों का मुकाबला कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर इस कोरोना रूपी दानव का सामना भी कर रहे हैं । जिससे लड़ने एवं जागरूकता लाने के लिये उन्होंने आयुष मत्रांलय द्वारा निर्धारित मानकों के अन्तर्गत घरेलू व स्वनिर्मित उपायों के पर्चे भी वितरित किये ।
साथ ही उन्होने कहा कि आज हमें संगठित होकर राष्ट्रहित में कार्य करने होंगे और अपने राज्य के युवाओं को सही दिशा देना,रोजगार के लिये सकारात्मक कार्य करना व अपने युवा को नशे से दूर करना हमारा मुख्य उद्देश्य होना चाहिये जिससे युवाओं को सही दिशा दी जा सके। जिला मुख्य संगठक हरीश सिंह बनौला ने समस्त आगंन्तुकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि नई पीढी आज सेवा दल के साथ जुडकर राष्ट्र के निर्माण में और इस महत्वपूर्ण दौर में जहां कोरोना से लडने के लिए कृत संकल्प है वहीं दूसरी ओर हमें आज समाज को नई दिशा देने का काम करना होगा। युवाओं को रोजगार से जोडकर उनके हाथों को मजबूत करना होगा तथा युवा पीढी को नशे रूपी दानव से बचा कर राज्य हित में सही दिशा देने का कार्य करना होगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री सेवादल नवाज खान, विधानसभा अध्यक्ष सेवादल दीपक कुमार, सभासद राजेन्द्र तिवारी, देबेन्द्र प्रसाद कर्नाटक, हेम जोशी, रोहित शैली, संजय बाल्मिकी, गिरीश बिष्ट, राकेश बिष्ट, दीप्ति बिष्ट, राज बिष्ट, अजय बिष्ट, हयातसिंह बिष्ट, जगदीश सिजवाली, महेन्द्र प्रसाद , भूपेन्द्र अधिकारी, किशन गोस्वामी, कुन्दन अधिकारी, दीपक गोस्वामी, नवनीत अधिकारी, मानू अधिकारी, सचिन सिजवाली, धीरज बिष्ट, तरूण बिष्ट,अमित कुमार, कृपाल बिष्ट, सुमित बिष्ट, बिजय बिष्ट, करन अधिकारी, निखिल अधिकारी, मुन्ना सिजवाली, दीपक मनराल, हरेन्द्र नेगी , सरिता बिष्ट, नीता बिष्ट, रीता बिष्ट, निकिता बिष्ट,दीव्या बिष्ट, मुस्कान अधिकारी, कोमल अधिकारी, सरिता अधिकारी, हिमानी अधिकारी, दिव्या अधिकारी, दीपा बिष्ट, निकिता अधिकारी सहित अनेकों सेवादल के स्वयंसेवक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष दीपक मेहता द्वारा किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *