सोबन सिंह जीना परिसर अलमोड़ा के विधि संकाय में संविधान दिवस मनाया गया 

विधि संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो ए.के.पंत और विभाग अध्यक्ष प्रो जे.एस बिष्ट के संयोजन में संविधान दिवस के अवसर पर विधि और संविधान को लेकर विमर्श किया गया। विधि संकाय के विद्यार्थियों संविधान के मूलभूत सिद्धान्तों, भारतीय लोकतंत्र और संविधानवाद पर प्रकाश डाला। विधि संकाय में दो विद्यार्थियों को इस संबंध में माननीय उच्च न्यायालय द्वारा प्रथम पुरस्कार भी दिया जा रहा है। इसमें अभिनव मित्र और मोहित भौर्याल को वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।दोनों विद्यार्थियों ने ने उत्तराखंड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। संविधान दिवस में विधि के छात्रों ने संविधान की उद्देशिका की शपथ ली। विद्यार्थियों ने संविधान के मर्यादाओं को उच्च शिखर में ले जाने की प्रतिज्ञा भी ली। विधि विद्यार्थी विधि की मर्यादाओं को मानने के लिए समर्पित हैं। विद्यार्थियों ने इस अवसर पर समाजवाद और लोकतंत्र, लोककल्याण आदि विभिन्न विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को स्मरण किया।  

इस अवसर पर विधि संकाय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर एस. डी. शर्मा सहित समस्त शिक्षक, विद्यार्थी एवं कर्मचारी शामिल थे।