देश में कोरोना वायरस का संकट तेजी बढ़ रहा है। रोज हजारों की संख्या में देश में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की पुष्टि हो रही है।अब देश में कोरोना वायरस के मरीजों का आंकड़ा 14 लाख 35 हजार पार हो गया है। जिसमें से 9 लाख 17 हजार लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 4,84,854 लोग अभी भी संक्रमित है। इसी के साथ मृत्यु का आंकड़ा 32,810 हो गया है।देश में महाराष्ट्र कोरोना वायरस के कारण सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है।महाराष्ट्र में अब तक कोरोना वायरस के 3लाख 75 हजार से ज्यादा मरीजों की पुष्टि हो चुकी है।वहीं दूसरे नंबर पर तमिलनाडु है, जहां 2 लाख 13 हजार के करीब कोरोना वायरस के संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं।तीसरे नंबर पर दिल्ली में 1 लाख 30 हजार कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है।
उत्तराखंड की बात करें तो उत्तराखंड में कोविड19 के कुल संक्रमित लोगों की संख्या 6,104 हो गई है। जिसमें से 3,566 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 2,437 लोग अभी भी संक्रमित हैं। इसी के साथ मृतकों का आंकड़ा 63 हो गया है।