Corona Update : जानें प्रदेश में क्या रहा कोरोना का हाल?

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, आज प्रदेश में 109 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। आज 108 लोग ठीक होकर अपने घरों को गए। अब प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 3 लाख 40 हजार 488 हो गया है। राज्य में एक्टिव केस 1864 हो गए हैं। अब तक कुल 3 लाख 25 हजार 361 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। आज प्रदेश में 2 मरीजो की मृत्यु हुई। अभी तक प्रदेश में कुल 7327 लोगो की कोरोना से मृत्यु हो गई है।
किस जिले में कितने नए संक्रमित मरीज मिले आज –
देहरादून 49
नैनीताल 13
हरिद्वार 9
उधम सिंह नगर 5
पौड़ी गढ़वाल 3
टिहरी गढ़वाल 2
अल्मोडा 2
बागेश्वर 1
चम्पावत 1
उत्तरकाशी 6
पिथौरागढ 12
चमोली 4
रुद्रप्रयाग 2