युवा शटलर लक्ष्य सेन के अल्मोड़ा पहुंचने पर जिला बैडमिंटन संघ करेगा स्वागत

जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा द्वारा अल्मोड़ा, उत्तराखण्ड और भारत के गौरव लक्ष्य सेन का विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2021 हुलेवा (स्पेन) में अब तक के सबसे युवा भारतीय पदक विजेता (ब्रॉन्ज मेडल) शटलर बनने का इतिहास रचकर, अपने गृहनगर अल्मोड़ा पहुंचने पर हार्दिक स्वागत वंदन एवम अभिनंदन किया जाएगा।  

हेवती नंदन बहुगुणा 2 स्टेडियम मे आयोजित जिला बैडमिंटन संघ की बैठक मे यह निर्णय लिया गया। 28 दिसंबर को लक्ष्य सेन शाम 4 बजे अल्मोड़ा पहुंचेंगे। 

इस अवसर पर बैठक में जिला क्रीड़ा अधिकारी अल्मोड़ा सी एल वर्मा, कोषाध्यक्ष रामअवतार, जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा के अध्यक्ष प्रशांत जोशी, उपाध्यक्ष प्रशासनिक गोकुल सिंह मेहता, उपाध्यक्ष राकेश जायसवाल, सचिव डॉ० संतोष  बिष्ट, कोषाध्यक्ष नन्दन रावत, समन्वयक विजय प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी डी के जोशी, सुरेश कर्नाटक, जगनमोहन सिंह फर्त्याल, इंस्पेक्टर योगेश उपाध्याय, डाक्टर अखिलेश, डाक्टर नन्दन बिष्ट, डाक्टर मनीष पंत, डॉ संतोष बिष्ट, आई डी बी आई बैंक प्रबंधक विनीत गिरि, सुरेन भंडारी, डाक्टर मुकेश सांमत, प्रतीक मेहरा, डॉ दीपक पंथ, अमरनाथ सिंह रजवार, हरीश अधिकारी, विनोद जोशी, साज सिंह, अरविन्द जोशी उपस्थित थे। संचालन डाक्टर संतोष बिष्ट ने किया।