एसएसजे परिसर में कर्मचारी कल्याण समिति के तत्वावधान में परिसर के सेवानिवृत कर्मियों का हुआ विदाई समारोह

सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा में कर्मचारी कल्याण समिति के तत्वावधान में परिसर की वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती चंपा तिवारी, सावित्री देवी (चतुर्थ श्रेणी,कर्मी), चेतन कुमार (पर्यावरण मित्र), श्रीमती अंगूरी देवी (पर्यावरण मित्र) को सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह आयोजित कर विदाई दी।

इस कार्यक्रम में अध्यक्ष रूप में अधिष्ठाता प्रशासन प्रो. रुबीना अमान, कुलानुशासक डॉ. देवेंद्र सिंह धामी, सह पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. विभाष मिश्रा, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष देवेंद्र धामी सहित सभी सेवानिवृत्त कर्मी मंच पर अतिथि रूप में विराजमान रहे। मंचासीन अतिथियों ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को प्रतीक चिन्ह और धनराशि देकर सम्मानित किया।

विदाई समारोह में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी हेम पांडे ने रूपरेखा प्रस्तुत की और उन्होंने सेवानिवृत्त हुए सभी कर्मियों के कार्यकाल के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
अतिथि रूप में परिसर के कुलानुशासक डॉ. देवेंद्र सिंह धामी ने कहा कि कर्मचारी कल्याण समिति ने एकजुटता के साथ कर्मचारियों के कल्याण और हित के लिए उत्कृष्ट कार्य किया है। समिति सेवानिवृत्त कर्मियों के सम्मान में विगत कई समय से निरंतर लगा है, यह प्रशंसनीय है। उन्होंने सफल आयोजन के लिए कल्याण समिति को सराहा और सेवानिवृत्त कर्मियों को स्वस्थ्य रहने की शुभकामनाएं दी।

समारोह की अध्यक्षता करते हुए अधिष्ठाता प्रशासन प्रो रुबीना अमान ने कर्मचारी कल्याण समिति के कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कर्मचारी कल्याण समिति सभी शिक्षणेत्तर कर्मियों के कल्याण के लिए काम कर रही है, यह हर्ष का विषय है। परिसर के सभी कर्मी विश्वविद्यालय के मजबूत स्तम्भ हैं। उनका योगदान इस विश्वविद्यालय/परिसर को बहुत है। सेवानिवृत्त हुए कर्मियों के संबंध में कहा कि सेवानिवृत्त होना स्वाभाविक है। हम सभी कर्मशील रहकर सेवानिवृत्त होवें तो खुशी होती है। सेवानिवृत्त कर्मियों के कार्यों की प्रशंसा की और उन्होंने कहा कि वे सभी सौभाग्यशाली हैं।

अतिथि रूप में सह पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ.विभाष मिश्रा ने कहा कि सेवानिवृत कर्मियों ने तन्मयता से काम किया है। वह सेवानिवृत्त होकर स्वास्थ्य लाभ लें और अपने घर परिवार के साथ उत्साह के साथ जियें। हम सभी के स्वस्थ्यमय जीवन की कामना करते हैं।

कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष कैलाश छिमवाल ने कल्याण समिति के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समिति 30 वर्षों से कल्याण के लिए निरंतर काम कर रहा है। भविष्य में भी हम सभी कर्मियों के सहयोग से कर्मचारियों के हित/कल्याण के लिए तत्परता के साथ कार्य करते रहेंगे।
इस अवसर पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी हेम पांडे, देवेंद्र धामी (अध्यक्ष, कर्मचारी संघ), शेर सिंह बघरी, जीवन मठपाल और सेवानिवृत्त हुए कर्मियों ने बात रखी।
इस अवसर पर समिति के सचिव चंदन मेर ने सहयोग किय औरसमारोह का संचालन कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष कैलाश छिमवाल ने किया।

समारोह में राजेन्द्र बगडवाल, विपिन जोशी, त्रिलोक बिष्ट, प्रकाश सती, हरीश सिंह बिष्ट, जीवन मठपाल, हीरा सिंह, जयवीर सिंह, आनंद बिष्ट, मनीष तिवारी, राजेन्द्र बिष्ट,पूरन कनवाल, प्रकाश भट्ट, शेर सिंह बघरी, राजेश पांडे, आनंद सिंह, हेमा अवस्थी,अनिता नयाल, देबकी, सौरभ सनवाल, बहादुर सिंह, वीरेंद्र पथनी, माधवानंद शर्मा, जितेंद्र कुमार, गुलाब आदि दर्जनों शिक्षणेत्तर बंधु शामिल हुए।