काशी सिंह ऐरी बने UKD के केंद्रीय अध्यक्ष, जानें काशी सिंह ऐरी के बारे में विस्तार से

आज उत्तराखंड क्रांति दल के 20वें अधिवेशन में यूकेडी के वरिष्ठ नेता, राज्य आंदोलनकारी, पूर्व विधायक काशी सिंह ऐरी को दल का केंद्रीय अध्यक्ष चुना गया। ऐरी से पहले दिवाकर भट्ट दल के केंद्रीय अध्यक्ष थे। कहा जा रहा था की इस बार यूकेडी भी किसी युवा चेहरे को तरजीह दे सकती है परंतु ऐसा हुआ नहीं, यूकेडी ने एक बार फिर से बुजुर्ग नेता काशी सिंह ऐरी पर ही भरोसा जताया है।
काशी सिंह ऐरी का जन्म 1 जून 1953 को उत्तराखंड के पिथोरागढ़ के धारचूला में हुआ। काशी सिंह ऐरी की प्रारंभिक शिक्षा जीआईसी नारायण नगर डीडीहाट से हुई। तत्पश्चात ग्रेजुएशन के लिए वह पिथोरागढ गए। जहां वह छात्र राजनीति में आए और छात्रसंघ के उपाध्यक्ष भी बने। Bsc की पढ़ाई पूर्ण करने के बाद वह पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए नैनीताल आ गए और यहां से उन्होंने MSc की पढ़ाई बॉटनी विषय से की और MA सोशल साइंस से किया। इसके साथ ही उन्होंने लखनऊ से LLB की पढ़ाई भी की है।

काशी सिंह ऐरी उत्तराखंड क्रांति दल के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं। काशी सिंह ऐरी उत्तर प्रदेश के समय में 3 बार विधायक रहे और उत्तराखंड बनने के बाद भी पहली विधानसभा में विधायक चुने गए। वह पहली बार विधायक सन 1985 में चुनें गए। जिसके बाद वह 1989 और 1993 में भी उत्तर प्रदेश में विधायक रहे। जिसमें उन्होंने उत्तराखंड क्रांति दल का उत्तर प्रदेश विधानसभा में प्रतिनिधित्व किया। आँखरी बार वह उत्तराखंड की पहली विधानसभा में 2002 से 2007 तक विधायक रहे।