हिंदी दिवस पर खुशनुमा परवीन की स्वरचित कविता

हिन्दी दिवस  ‌‌

हिन्दी हमारी राष्ट्रभाषा हिन्दी से है, भारत का नाता,

हिन्दी भाषा नहीं हमारा स्वाभिमान है क्योंकि, हिन्दी भाषा से ही भारत का नाम है, हिन्दी हमारी राष्ट्रभाषा हिन्दी से है भारत का नाता,

‌‌हिन्दी भाषा हमको प्यारी है क्योंकि हिंदी, से ही जुड़ती भारतीय एकता की डोरी है,

हिन्दी भाषा सबसे प्यारी, हिन्दी भाषा सबसे न्यारी,

हिन्दी भाषा है हमारी पहचान क्योंकि हिन्दी से है हिन्दुस्तान की शान,

हिन्दी भाषा को हम और आगे बढ़ाएंगे, हिन्दी भाषा हम सबको सिखाएंगे, हिन्दुस्तान की है यह शान, क्योंकि हिन्दी भाषा ही है भारतीय नागरिकों की पहचान,

हिन्दी है तो हम है अन्यथा हिन्दी के बिना हमारा विधार्थी जीवन व्यर्थ है।

– खुशनुमा परवीन