पुलिस ने पोक्सो एक्ट के 2 आरोपियों को 48 घण्टे के भीतर किया गिरफ्तार

दिनांक- 30.1.2023 को भतरौजखान निवासी एक महिला ने अपनी नाबालिग बहिन के साथ आरोपी हसराम व सदराम द्वारा दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में थाना भतरौजखान में तहरीर दी गयी। तहरीर के आधार पर नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध थाना भतरौजखान में भादवि व पोक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं में तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया।   

प्रदीप कुमार राय, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा मामले का तत्काल संज्ञान लेकर नाबालिग बालिका से सम्बन्धित अभियोग की विवेचना महिला उपनिरीक्षक मोनी टम्टा को सुपुर्द करते हुए सीओ रानीखेत व थानाध्यक्ष भतरौजखान को टीम गठित कर नामजद अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।

सीओ रानीखेत तिलक राम वर्मा के निर्देशन में थानाध्यक्ष भतरौजखान निरीक्षक संजय पाठक के नेतृत्व में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गयी। पुलिस टीम द्वारा दोनों वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु ठोस सुरागरसी-पतारसी व सूचना संकलन कर अभियुक्त हसराम व सदराम को आज दिनांक- 1.2.2023 को चौड़ी घट्टी भतरौजखान से गिरफ्तार कर पंजीकृत अभियोग में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।  

गिरफ्तार अभियुक्त – 

1-हसराम, उम्र- 75 वर्ष पुत्र धनराम, निवासी तोलिया, तह0 सल्ट, थाना भतरौजखान

2-सदराम उम्र- 60 वर्ष पुत्र हरिराम निवासी उपरोक्त 

पुलिस टीम – 

1- थानाध्यक्ष भतरौजखान निरीक्षक संजय पाठक

2- म0उ0नि0 मोनी टम्टा, थाना सोमेश्वर 

3- हे0कानि0 रविन्द्र सिंह, थाना भतरौजखान

4- कानि0 हरेन्द्र तोमर, थाना भतरौजखान