मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी से अध्यक्ष कनक चंद ने वृद्धाश्रम जमीन हेतु लगाई गुहार

 

श्री आनंद आश्रम वृद्धाश्रम की अध्यक्ष कनक चंद ने मुख्यमंत्री माननीय श्री पुष्कर सिंह धामी जी से मुलाकात की। मुलाकात में कनक चंद ने मुख्यमंत्री जी को वृद्धाश्रम हेतु जल्द ही भूमि देने की गुहार लगाई और श्री धामी जी को बताया कि पिछले 4 वर्षों से दो बार जमीन फाइनल होने के बावजूद संस्था को गरीब बेघर और जरूरतमंद बुजुर्गों के लिए स्थायी वृद्धाश्रम बनाने हेतु जमीन अभी तक नही मिल पाई है।

कारण चाहे कुछ भी रहा हो पर वह स्वयं विगत 4 वर्षों से निरन्तर बुजुर्गो की निःशुल्क सेवा करते हुए उनके हितों के लिए प्रयासरत हैं। जिस पर मुख्यमंत्री जी ने कनक चंद को उचित कार्यवाही करने का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि प्रशासन द्वारा चिन्हित भूमि को सरकार द्वारा संस्था श्री आनंद आश्रम को एक आदर्श वृद्धाश्रम बनाने के लिए अवश्य दिया जाएगा। मुख्यमंत्री जी मिलकर बहुत अच्छा लगा। उनके द्वारा भूमि हेतु आगे आदेश जारी किया गया।

 

श्रीमती कनक चंद ने कहा कि किसी भी बड़े काम मे समय तो लगता ही है पर धैर्य बनाये रखने और निरंन्तर चलते रहने से मंजिल मिल ही जाती है और उन्हें भी मिलेगी जिसके लिए वह आशान्वित हैं।

 

तीन दिन पूर्व ही श्रीमती कनक चंद ने जिलाधिकारी नैनीताल श्रीमान धीराज सिंह गर्ब्याल जी, महापौर हल्द्वानी श्रीमान जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला जी, उपजिलाधिकारी श्रीमान मनीष कुमार सिंह जी, सिटी मजिस्ट्रेट श्रीमती ऋचा सिंह जी से जमीन हेतु मुलाकात कर पूर्व में चल रही जमीन की फ़ाइल दिखाई और आगे संस्था को मदद की गुहार लगाई जिस पर जिलाधिकारी महोदय ने संस्था को जमीन देने में अपनी स्वीकृति देते हुए शीघ्र ही कार्यवाही करने को कहा है, वही श्री जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला जी ने अपनी संस्तुति प्रदान की है।

 

कनक चंद ने बताया कि संस्था को वृद्धाश्रम हेतु सरकारी जमीन देने हेतु बी०जे०पी० के जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप सिंह बिष्ट जी पहले ही अपनी संस्तुति दे चुके हैं।
प्रशासन/सरकार और सभी , अध्यक्ष श्रीमती कनक चंद जी व संस्था के वृद्ध सेवा से प्रभावित होकर विगत 6 वर्षों से किये गए उनके कार्यो की प्रसंशा करते हुए संस्था को सहयोग करने हेतु आगे आये हैं।