उपनल ट्रेड यूनियन अल्मोड़ा द्वारा सरकार के खिलाफ काली पट्टी बांध कर विरोध दर्ज किया गया

 

आज उपनल ट्रेड यूनियन अल्मोड़ा कर्मचारी संघ द्धारा विभागो में सरकार के खिलाफ काली पट्टी बांध कर विरोध किया गया, किन्तु आज तक उपनल कर्मचारियों की किसी भी समस्या का निराकरण नहीं किया गया है सरकार के तीन वर्ष व्यतीत होने के बाद भी वेतन वृद्बि नहीं कि जा रही है, जिस कारण सभी कर्मचारियों मे आक्रोश है। प्रदेश कार्यकारणी द्धारा यह निर्णय लिया गया है की उपनल संविदा कर्मचारी संघ चरणबद्ध तरीके से कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुऐ अपना विरोध करेगा। अगर सरकार द्धारा उपनल कर्मचारियों को समान कार्य समान वतेन लागू नहीं किया जाता है तो प्रदेश के सभी विभागो मे कार्य वहिष्कार किया जायेगा। आज सभी कर्मचारियों ने अपने अपने विभागो में विरोध दर्ज किया। विरोध करने वाले कर्मचारी अल्मोड़ा उपनल संघ के जिला अध्यक्ष मनीष वर्मा, जिला मंत्री शेखर भट्ट, कोषाध्यक्ष निशांत गोस्वामी, मीडिया प्रभारी कुंदन कनवाल, हेमंत मनराल, बिक्की मेहरा आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *