सुहागिन महिलाओ ने पति की दीर्घायु के लिए रखा वट सावित्री व्रत

उत्तराखण्ड में जीवन के हर पल में धार्मिक पूजा पाठ उपवास एवं अनुष्ठानों का विशेष महत्व है इसीलिए उत्तराखण्ड को देवभूमि के नाम से भी जाना जाता है। उत्तराखण्ड में ज्येष्ठ माह की अमावस्या को वट सावित्री के दिन का सुहागिनी स्त्रियों के लिए विशेष महत्व है। अपने पति की लम्बी उम्र की कामना के लिए सुहागिन स्त्रियां इस दिन उपवास रखती हैं और वट वृक्ष की पूजा करती हैं। अल्मोड़ा में भी सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लम्बी आयु की कामना के साथ घरों में सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क के सांथ वट सावित्री की पूजा अर्चना कर अपने पति की दीर्घायु के लिए वरदान मांगा। और कोरोना जैसी महामारी से निजाद देने की कामना की।

जहां आज सारे देश में करवाचौध व्रत का महत्व काफी हो गया है। वहीं उत्तराखण्ड में और पहाड़ो में अब भी पौराणिक वट सावित्री व्रत की विशेष मान्यता है। एक पौराणिक कहावत के अनुसार सावित्री ने यमराज से अपने मृत पति के प्राण वापस मांग लिये थे उसी से प्रेरित होकर सुहागिन स्त्रियां इस व्रत को करती हैं। महिलाओं ने कहा कि भले ही आज देश में करवाचौथ व्रत का चलन हो गया है। मगर हमारी पौराणिक मान्यता के अनुसार वट सावित्री व्रत एवं पूजा का विशेष महत्व है। सुहागिन स्त्रियां वट के पेड़ को रक्षा धागा अथवा कलावा बांधकर उसकी पूजा अर्चना करती हैं और पति की लम्बी उम्र की कामना करती हैं। कहा कि इस बार कोरोना महामारी के चलते लोग घरों में पुजा अर्चना कर इस व्रत को कर रही है उन्होंने कहा पति की दीर्घआयु के साथ ही कोरोना जैसी महामारी को खत्म करने की भगवान से कामना की है।

इस दौरान प्रेमा उप्रेती, गीता उप्रेती, सुमन जोशी,श्रृष्टि, चंपा पांडे, मीनाक्षी तिवारी, सोनी तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।