आप जिलाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में आप कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्मृति स्थल गांधी पार्क में अग्निपथ योजना के खिलाफ सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करने के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से प्रार्थना की

आज आम आदमी पार्टी अल्मोड़ा के कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी अल्मोड़ा के जिला अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्मृति स्थल चौहान पाटा स्थित गांधी पार्क में अग्निपथ योजना के खिलाफ सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करने के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से प्रार्थना की। आप जिला अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट ने कहा कि बापू ने इस देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया। आज उनकी आत्मा सरकार द्वारा अपनाए जा रहे तानाशाही रवैया को लेकर बहुत व्यथित होगी। उन्होंने कहा की अग्निपथ योजना एक ओर देश के सर्वश्रेष्ठ सस्थान सेना की गरिमा को संविदा कर्मियों के रूप में भर्ती किए जाने से घटा रही है। वहीं चीन और पाकिस्तान जैसे शत्रु राष्ट्र से गिरे हुए भारतवर्ष की सीमा से भारतवर्ष की सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ कर रही है जिस तरीके से युवाओं को इस योजना के माध्यम से मात्र 4 साल बाद भटकने के लिए छोड़ दिया जाएगा वह देश के लाखों देश प्रेमी युवाओं के हितों पर कुठाराघात है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार को राष्ट्रीय हित एवं युवा हित में इस योजना को तुरंत वापस लेकर पुरानी भर्ती व्यवस्था को लागू करना चाहिए एवं साथ 2 साल से लगातार सेना की तैयारी कर रहे युवाओं का ध्यान रखते हुए पुरानी भर्ती को तुरंत लागू करना चाहिए। आज पूरे देश भर में जहां अग्निपथ की योजना का विरोध हो रहा है वहीं सरकार बल प्रयोग कर युवाओं की आवाज को दबाना चाहती है आम आदमी पार्टी अग्निपथ योजना का विरोध करती है एवं युवाओं के हितों के लिए हम हमेशा संघर्षरत रहेंगे। 

इस कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के नवीन चंद्र आर्य, दानिश कुरेशी, शिबू मेहरा, अरुण तिवारी, योगेंद्र अधिकारी, अफसान खान, एन.एल. शाह, दिनेश कुमार, देव सिंह, अमन कुमार, मोहन सिंह देवड़ा, मुमताज खान, दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।