उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार हुआ कानपुर शूटआउट का मास्टरमांड विकास दुबे

कानपुर शूटआउट के मोस्टवांटेड विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि विकास दुबे ने महाकालेश्वर मंदिर की पर्ची कटाई और इसके बाद खुद ही सरेंडर कर दिया फिलहाल, स्थानीय पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।
गैंगस्टर विकास दुबे को पुलिस ने गुरुवार को उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने विकास दुबे को महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस विकास को उज्जैन से उत्तर प्रदेश ला रही है। बता दें कि इससे पहले यूपी पुलिस ने विकास के दो साथियों को एनकाउंटर में मार डाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *