देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 15 लाख के करीब, जाने देश और उत्तराखंड का हाल

देश में कोरोना वायरस दिन पर दिन तेजी बढ़ रहा है। रोज हजारों की संख्या में देश में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की पुष्टि हो रही है।अब देश में कोरोना वायरस के मरीजों का आंकड़ा 14 लाख 82 हजार पार हो गया है। जिसमें से 9 लाख 51 हजार लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 4 लाख 96 हजार लोग अभी भी संक्रमित है। इसी के साथ मृत्यु का आंकड़ा 33,450 पार हो गया है। देश में महाराष्ट्र कोरोना वायरस के कारण सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। महाराष्ट्र में अब तक कोरोना वायरस के 3 लाख 83 हजार से ज्यादा मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। वहीं दूसरे नंबर पर तमिलनाडु है, जहां 2 लाख 20 हजार से अधिक कोरोना वायरस के संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। तीसरे नंबर पर दिल्ली में 1 लाख 31 हजार कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। साथ ही देश में कुल 1 करोड़ 68 लाख 6 हजार से अधिक टेस्ट हो चुके हैं।
उत्तराखंड की बात करें तो उत्तराखंड में कोविड-19 के कुल संक्रमित लोगों की संख्या 6,328 हो गई है। जिसमें से 3,675 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 2,549 मरीज अभी भी संक्रमित हैं। इसी के साथ मृतकों का आंकड़ा 66 हो गया है। साथ ही प्रदेश में 1 लाख 45 हजार से अधिक टेस्ट हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *