पुलिस टीम की सतर्कता से पिठ्ठू बैग में गांजा भरकर ले जा रहे 5 तस्कर गिरफ्तार, सात लाख से अधिक कीमत का 48.200 किग्रा गांजा बरामद

सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सल्ट अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में सल्ट पुलिस टीम को दिनांक 7/3/2024 को चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र कालीगांव से 200 मीटर आगे डोटियाल जाने वाली सड़क पर 5 युवक पीठ में पिठ्ठू बैग लगाकर आते हुए दिखाई दिए, पुलिस टीम को संदिग्धता प्रतीत हुई पाँचो युवकों को रोककर बैगों को चैक किया गया तो पाँचो युवकों के 5 पिट्ठू बैगों से कुल 48.200 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। जिस पर पाँचों युवकों को गिरफ्तार करते हुए,थाना सल्ट में अभियुक्तगणों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत FIR पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। अभियुक्तों ने बताया कि वह गांजा आस-पास के क्षेत्रों से इकट्ठा कर रामनगर को ले जा रहे थे, उनका इरादा ऊंचे दामों में बेचकर अधिक लाभ अर्जित करना था। 

गिरफ्तार अभियुक्त- 

1- अजय कुमार उम्र 27 वर्ष पुत्र धर्मपाल सिंह निवासी ग्राम निजामगढ पतरामपुर थाना जसपुर जिला उधमसिंहनगर 

2. गौरव उम्र-19 वर्ष पुत्र वीर सिह निवासी उपरोक्त 

3. अमन कुमार उम्र 19 वर्ष पुत्र सुरेश सिंह निवासी उपरोक्त

4. जिशान अंसारी उम्र 23 वर्ष पुत्र मौहम्मद अली निवासी पतरामपुर थाना जसपुर जिला उधमसिह नगर 

5. मो0 शौकीन उम्र 23 वर्ष पुत्र निजामुद्दीन निवासी उपरोक्त 

बरामदगी- 5 पिठ्ठू बैगों में कुल 48.200 किलोग्राम गाँजा। 

कीमत- 7,23,000 रुपए 

थाना सल्ट पुलिस टीम- 

1. उ0नि0 मनोज कुमार 

2. अपर उ0नि0 मोहन चन्द्रा 

3. हे0कानि0 चन्द्रपाल सिंह 

4. हे0कानि0 दीपक कुमार 

5. हे0कानि0 संजू कुमार