महिलाओं में प्रकृति विज्ञान और पर्यावरण जोखिमो से निपटने के लिए वैज्ञानिक जागरूकता हेतु पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन दिनांक 17-5-2024 को कृषि विज्ञान केन्द्र काफलीगैर विकासखंड बागेश्वर में किया गया। प्रशिक्षण में माहिलाओ को अलग अलग विभागों से आये विशेषज्ञो ने प्रशिक्षण सम्बन्धित जानकारी दी। जिसमे दैनिक जीवन में मीडिया की भूमिका, स्थानीय जल स्रोतों की जाँच, कृषि आदि की जानकारी दी गयी। माहिलाओ में तनाव को कम करने के लिये खेल और पर्यावरण से जुड़े नुक्कड़ नाटको के माध्यम से उनमे नवीन तकनिकी और वैज्ञानिक जागरूकता का संचार किया गया। प्रशिक्षण में उपस्थित संस्था के कार्यकर्ता व अन्य सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रशिक्षणार्थियों को संस्था द्वारा प्रमाण पत्र देकर पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन किया गया।
